वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं के साथ बच्चों ने किया हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार चलाए जा रहे राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार रक्षाबंधन के दिन भी जारी रहा। कई केंद्र की महिलाओं ने अपने घरों पर भाईयों की कलाई में राखी बांधने के पूर्व पाठ किया तो वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने प्रियदर्शिनी नगर के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान बच्चों भी शामिल हुए। इस बार दो बच्चे शामिल हुए अगली बार ज्यादा बच्चों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और सह महिला प्रमुख अपर्णा देशणुख के मार्गदर्शन में बच्चों को हनुमान चालीसा का महत्व बताया गया। इस दौरान शोभा पाटिल, कंचन पुसदकर , मनीषा सदन, अपर्णा आठले और बच्चों में खुशी सोनी और दिव्या निकोडे उपस्थित रही।