महाराष्ट्र मंडल में 13 परिवार ने किया संकष्ट चतुर्थी व्रत का उद्यापन
2025-08-12 06:49 PM
288
- पांच आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई पूजा
रायपुर। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र एवं महाराष्ट्र मंडल, रायपुर द्वारा मंगलवार, 12 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित सामूहिक संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन में 13 परिवार ने शामिल होकर व्रत का विधिवत उद्यापन किया। आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के मार्गदर्शन में पांच आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी पूजा संपन्न कराई।

आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन के लिए 13 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ उनका अभिषेक और हवन विधि विधान से संपन्न कराया गया। पूजा अपने निर्धारित समय में प्रारंभ हुई। इसके साथ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके बाद व्रतियों को भोजन कराया गया। व अन्य भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

आचार्य दंडवते ने बताया कि संकष्टी चतुर्थी व्रत महाराष्ट्र में या यू कहिए छत्तीसगढ़ में रहने वाले मराठी परिवार विशेष रुप से मनाते है। यह भगवान गणेश को समर्पित एक शुभ दिन है। आज आचार्य योगेश दंडवते, अजय पोतदार, अभिषेक बक्षी, सृजन दंडवते और पार्थ देशपांडे ने पूजन में उपआचार्य की भूमिका निभाई। आज निलिमा घाटगे, मृदुला यशवंत काळेले, सौदामिनी संजय बर्वे, अर्चना दिग्विजय भाकरे, उषा मोहन पवार, सरिता मदन, श्यामला काळे, स्मिता कोमजवार, डॉ. श्रद्धा उत्तरवार, विजया भाले, रोमी दत्ता, कुसुम वसंत मलेवार और कल्पना किरण मातुरकर ने व्रत का उद्यापन किया।
