दिव्य महाराष्ट्र मंडल

इस स्वतंत्रता दिवस हम लें स्वच्छता का संकल्पः नमिता

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सखी निवास, कामकाजी महिला वसती गृह में ध्वजारोहण कर सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने कहा इस स्वतंत्रता दिवस हमें स्वच्छता का संकल्प एक बार फिर लेना है। हम सभी स्वच्छता के प्रति सजग है, लेकिन हमारी स्वच्छता सीमित है। हमें अब घर के बाहर भी स्वच्छता की ओर ध्यान देना होगा।

नमिता शेष उपस्थित जनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें स्वच्छता के साथ स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की है। हमें स्वदेशी प्रोडक्ट को अपनाने का संकल्प लेना होगा।