सीखें मिट्टी के गणेश बनाना.... इस बार अपने हाथों से बने गणेश घरों पर करें स्थापित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर की कला और संस्कृति समिति की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया जा है। आर्टिसन अजय पोतदार के साथ समिति की सदस्य सोनल फडणवीस और शेखर क्षीरसागर इच्छुक प्रतिभागिय़ों को गणेश की प्रतिमा बनाना रविवार, 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से सिखाएंगे।
आर्टिसन अजय ने बताया कि मंडल की कला और संस्कृति समिति पिछले 12 वर्षों से यह प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। हर साल इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। प्रशिक्षण का आयोजन 17 अगस्त, रविवार को सुबह 10 बजे से महाराष्ट्र मंडळ में किया जाएगा। कार्य़शाला में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को पंजीयन कराना होगा।
प्रशिक्षण में सभी आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। गणपति बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कार्यशाला स्थल पर प्रदान की जाएगी। अपने पास मास्क, 1 पेंसिल, हाथ पोछने कपड़ा, पानी की बॉटल प्रतिभागी को अपने साथ लानी होगी। पंजीयन के बाद प्रतिभागियों को उपलब्धता के आधार पर सामग्री दी जाएगी। उन्होंने लोगों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। कार्यशाला की अधिक जानकारी के अजय पोतदार 7354243026 और भारती पलसोदकर - 9424291945 से संपर्क किया जा सकता है।