दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वल्लभनगर केंद्र ने मनाया हरतालिका तीज... कुर्सी दौड़ में सुहानी विजेता

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर महिला केंद्र की टीम ने रविवार को हरतालिका तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। केंद्र की संयोजिका मानसी विठालकर, सहसंयोजिका कांचन पुसदकर, मंजूषा चिलामवार और वंदना पाटिल ने महिलाओं का स्वागत माता लक्ष्मी के पैर और स्वास्तिक देकर किया।

संयोजिका मानसी विठालकर ने बताया कि सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुंकू लगाकर बधाई दी। इसके पश्चात महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। गीत के बोल के साथ महिलाओं ने कुर्सी दौड़ में भाग लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम रही सुहानी पवार, द्वितीय विशाखा तोपखानेवाले और तृतीय संतोषी देवस्थले रही। उसके बाद अपर्णा देशमुख ने साड़ी, पायल  पर्स से संबंधित मजेदार प्रश्न पूछ कर महिलाओं का दिल जीत लिया।

इसी तरह शुभांगी आप्टे ने महिलाओ से चिट उठाकर वाक्य बनवाए। वाक्य था स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है। सभी महिलाओं ने बहुत एंजॉय किया। अंत में सभी ने संयोजिका मानसी विठाकर, कांचन पुसदकर, वंदना पाटिल और मंजूषा चिलामवार को तहेदिल से धन्यवाद दिया।