दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र ने मनाया तीज आवरण.... श्वेता बनी सावन क्वीन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की सदस्यों ने रविवार 17 अगस्त को तीज आवरण का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी-कूंकू और फूलों की वर्षा के साथ किया गया। आवरण का शुभारंभ केंद्र की वरिष्ठ सदस्या दीप पुष्पा जावळेकर, लता नांदेड़कर, पुष्पा पिंपले, शुभदा गिझरे और आशा पवार ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके उपरांत आवरण ग्रुप की रेणुका पुराणिक, अर्चना भंडारकर, आरती पोतदार, विशाखा दुबे, अदिती जोशी, आशा पवार और लता नांदेड़कर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।

शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने  सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किए।  आरती और रेणुका के नृत्य को सभी ने सराहा। जिसके बाद सावन क्वीन के चयन के लिए मजेदार गेम खेला गया।  जिसमें  पांच-पांच महिलाओं के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। सबको हाउजी के काउंटर वितरित किए गए। जिनके नंबर एक से 10 थे, उनको पहले पांच को बुलाया गया। इस तरह हर ग्रुप से एक सावन क्वीन सलेक्ट हुई। अब हमारे पास सात सावन क्वीन थी जो सेमी फाइनल में पहुंची। जिसमें श्वेता डब्ली,  प्रतिमा ठाकुर, विनया कर्दळे, पुष्पा जावळेकर, हर्षदा चिटुकले, मनीषा भंडारकर और सपना शामिल थी।

रेणुका पुराणिक ने आगे बताया कि इन सात सावन क्वीन से प्रत्येक से श्रावण मास, कृष्ण जन्माष्टमी, नागपंचमी, नारळी पौर्णिमा और पोळा से संबंधित तीन-तीन प्रश्न पूछे गए। जिसने ज्यादा प्रश्न के उत्तर दिए उन तीन महिलाओं ने फायनल में अपना स्थान निश्चित किया। फिर तीनों फायनलिस्ट विनया कर्दळे, पुष्पा जावळेकर और श्वेता डबली से सिर्फ एक प्रश्न पूछा गया। जिसने उस प्रश्न का सही उत्तर सबसे पहले दिया उसे सावन क्वीन घोषित किया गया। जिसमें श्वेता डबली विजेता रही और सावन क्वीन चुनी गई। इस गेम को छोटे से लेकर वरिष्ठ ने आनंद लिया।

इसके बाद एक और गेम खेला गया। जिसमें सभी महिलाओं को पारंपरिक गहनों को मराठी भाषा में लिखना था, जिसमे माधुरी हुद्दार 16 नाम लिखकर प्रथम स्थान पर रही। पुष्पा जावडेकर 13 नाम लिखकर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अर्चना भंडारकर ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। रेणुका पुराणिक और आरती पोतदार के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी ने महाराष्ट्र मंडल से आये हुए लजीज व्यंजन का स्वाद लिया। सभी गतिविधियों को विशाखा दुबे ने अपने कैमरे में कैद किया।