दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकादशी में आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से वर्ष भर प्रत्येक एकादशी को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाता है। यह क्रम मंगलवार, 19 अगस्त को भी उत्साह के साथ आनलाइन मोड में किया गया। पाठ के दौरान राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों और नागपुर से टीम पाठ के लिए जुड़ी थी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ सुबह 6.15 बजे शुरू हुआ।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि आज अजा एकादशी पर आनलाइन मोड पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। विष्णु सहस्त्रनामभगवान विष्णु के 1000 नामों का पाठ है। इसे "विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र" भी कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली स्तोत्र है जिसका पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत रखने तथा श्रीहरि का स्मरण करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन उपवास और पूजन करने के साथ-साथ अजा एकादशी की कथा का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

आज विष्णु सहस्त्रनाम पाठ में श्यामल जोशी, जयश्री ढेकने, हेमा पराड़कर, मंजरी आलोनी, रोहिणी नेने, अर्चना जटकर, अलकनंदा नारद, आस्था काले, अंजलि नलगुंड़वार, आरती ठोंबरे शामिल हुई। पाठ  मंजूषा मारकले  ने कराया।