दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बाल कलाकारों के ‘भरत-मिलाप’ की प्रस्तुति 5 सितंबर को

रायपुर। रामाणय महाकाव्य में भाई प्रेम के कई प्रसंग सुनने और देखने को मिलते है, लेकिन जब बात राम-भरत मिलाप की हो तो राम के प्रति भरत का प्रेम देख श्रोताओं और दर्शकों की आंखें नम हो जाती है। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में शुक्रवार 7 सितंबर को शाम 7 बजे बाल कलाकारों द्वारा ‘भरत-मिलाप’ बाल नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 
 
नाटक की निर्देशिका और महाराष्ट्र नाट्य मंडल की वरिष्ठ सदस्या अपर्णा काळेले ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा इन भरत मिलाप नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें भगवान राम के वनवास जाने से लेकर वन में राम-भरत मिलाप के बाद वापस आने तक के प्रसंग का चित्रण किया गया है। राम और भरत के समर्पण और प्रेम को दर्शाने का प्रयास इस नाटक में किया गया है। 
 
अपर्णा काळेले ने आगे बताया कि अनय पंडित, प्रवीश डोनगांवकर, विहान काळेले, अक्षरा डबली, अक्षत पंडित, तनीष डोनगांवकर, मायरा गुप्ते, कियान महाजन, तन्वी डोगनांवकर, कृषा देशमुख और प्रथमेश पुराणिक अभिनय करते नजर आएंगे। अपर्णा ने आगे बताया कि मंचन के लिए बच्चे दो महीने से लगातार अभ्यास कर रहे है।