दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वल्लभनगर, शंकर नगर, रोहिणीपुरम और अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने किया भजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में शुक्रवार को महिला केंद्रों की टीम ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वल्लभनगर, शंकर नगर, रोहिणीपुरम, सुंदर नगर और अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने गणपति, भोलेनाथ और देवी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए।

मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने घर में पधारे गजानन जी... और बप्पा नाचे. मांझा गणपति नाचे मराठी गीत प्रस्तुत किया।

इसी तरह रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने गणपति बाप्पा मोरया, गजर तुझा होऊ दे यानी "हे गणपति बप्पा, आपके जयकारे हर जगह गूंजें" के साथ आयोजन को भक्तिमय कर दिया।

वहीं शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने साजं ये गोकुळी सावली.. सावली... और माझे हरि ळा आवडते तुळसी चे पान... के साथ भगवान विष्णु की वंदना की।

वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने देव एक एव देव एक एकहा.... भक्तिचा महिला तुम्ही रामनाम चा.. प्रस्तुत किया। अंत में सभी से गरबा की धून में देवी को सुमिरन किया। इस अवसर पर मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल वरिष्ठ सदस्य संध्या खंगन, अपर्णा देशमुख उपस्थित रहीं।