दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में मराठी निबंध लेखन स्पर्धा 5 अक्टूबर को

रायपुर। बृहन्महाराष्ट्र मंडल नईदिल्ली और राज्य मराठी विकास संख्या मुंबई द्वारा आयोजित मराठी निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन महाराष्ट्र मंडल रायपुर में 5 अक्टूबर को किया जा रहा है। निबंध लेखन स्पर्धा तीन वर्गों में आयोजित की गई। निबंध लेखन का माध्यम मराठी होगी। वहीं स्पर्धा 5 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र मंडल के साहित्य समित की प्रभारी कुमुड लाड ने बताया कि निबंध लेखन तीन वर्गों में आयोजित किया गया है। तीनों वर्गों की अपनी अलग-अलग शब्द सीमा और विषय तय किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी को नियत विषय पर तय समय में मराठी भाषा में निबंध लिखना है।

लाड ने आगे बताया कि प्रथम वर्ग 12 से 16 वर्ष के किशोरों के लिए होगा। जिसमें उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर-एक अलौकिक व्यक्तित्व’, ‘खेलों से प्राप्त जीवन की सीखऔर मेरी माता सबकुछविषय पर 150 से 500 शब्दों पर निबंध लिखना होगा। वहीं दूसरा वर्ग 17 से 30 वर्ष की आयु वाले प्रतिभागियों के लिए जिसमें उन्हें 500 से 1000 शब्द में यश प्राप्ति के लिए आहार और विहार’, ‘फेंक समाचार और सूचनाओं का भार-एक गंभीर समस्याऔर धर्म और विज्ञान-मित्र या शत्रु विषय़ में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना होगा।  तीसरे वर्ग में 30 वर्ष से अधिक से सभी प्रतिभागी भाग ले सकते है। इसके लिए शब्द सीमा 1000 से 1500 तय की गई है। जिसका विषय पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर की राष्ट्र भक्ति’, ‘कुम्भ मेला एक महान परंपरा या पर्यटनऔर धर्म और विज्ञान-मित्र या परंपरा विषय पर निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को 25 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा।