दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भागवत कथा स्थल पर हुआ राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से पिछले डेढ़ सालों से प्रत्येक शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार पूरे उत्साह के साथ भागवत कथा पंडाल में 13 सितंबर को किया गया। वहीं बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने अपने केंद्र में पाठ किया। 
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल में 8 से 14 सितंबर चल श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार, 13 सितंबर को आध्यात्मिक समिति की अगुवाई में कथा पंडाल में पहुंचे सभी केंद्रों के महिला और पुरूष सदस्यों ने रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोनों पाठ सुबह भागवत कथा के संहिता परायण के बाद हुआ। 
 
भागवत कथा वाचक आचार्य धनंजय शास्त्री ने महाराष्ट्र मंडल के इस अभियान की प्रशंसा की। आस्था काले ने आगे बताया कि इसके साथ  बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने अपने केंद्र में उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान अंजली नलगुंड़वार, दीपाली करकशे, माला करकशे, अपर्णा काले, संचाली पाध्ये, वीणा वरवंडकर, निशा भुसारी, संगीता नंदेकर, मंजू काले और प्रणिता नलगुंडवार विशेष रुप से उपस्थित रहीं।