दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन... लगाए एक पौधा मां के नाम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों ने विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाते हुए स्कूल परिसर में एक पौधा मां के नाम रोपित किया। कार्यक्रम का संचालन 12वीं की छात्रा जानवी लोढ़ा ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा में कक्षा 8वीं के छात्र दिव्यांश गोवर्धन पहुंचे थे।  दिव्यांश ने मार्निंग असेंबली को संबोधित किया। वहीं जिया रमानी ने विश्वकर्मा जयंती के बारे में बच्चों क जानकारी दी।

शिक्षिका रचना तिवारी ने बताया कि सभा के अंत में बच्चों ने पौधरोपण अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर धरती मां की सुरक्षा का वचन दिया।  वहीं सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। प्रार्थना में प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी उपस्थित थे। सुबह की प्रार्थना कक्षा 5वीं की छात्रा रुचि साहू ने बच्चों को  बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था और यह दिवस "सेवा दिवस" के रूप में मनाया जाता हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और सुविचार जो कि वेदांशी साई द्वारा बोला गया। इसके बाद शिक्षिका किरण तिवस्कर ने बताया कि मोदी जी का सपना नया भारत, आत्मनिर्भर भारत है,बच्चों ने पोस्टर्स के माध्यम से डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान एवं मेक इन इंडिया की विशेषता बताई। छात्र दीक्षा साहू. रौनक साहू, उदित जैन, दिव्या कोठारी, कार्तिक दास भाषण और कविता पाठ किया।