गरबा वर्कशाप के पहले दिन उमड़ी भीड़... युवाओं में दिखा उत्साह
2025-09-20 07:23 PM
251
रविवार को डाकला, रासगरबा के साथ सीखाया जाएगा डांडिया
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और रास डांस स्टूडियो की ओर से आयोजित दो दिवसीय गरबा वर्कशाप के पहले दिन शनिवार 20 सितंबर को युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। पहले दिन 60 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। बताते चलें कि वर्कशाप मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित है।
महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की सहप्रमुख रीना बाबर ने बताया कि रास डांस स्टूडियो के मास्टर ट्रेनर गुलशन प्रधान ने दो दिवसीय गरबा वर्कशाप में प्रतिभागियों को पहले दिन शनिवार को चौकड़ी और छकड़ी सीखाया। युवाओं के साथ महिलाओं में भी उत्साह देखा गया। रविवार 21 सितंबर को डाकला, रास गरबा और डांडिया सीखाया जाएगा। वर्कशाप रविवार को शाम 6 बजे से शुरू होगा। रीना ने बताया कि चार के ग्रुप में आने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रोफेशनल वीडियो शूट की व्यवस्था भी की गई है।