बूढ़ापारा, डंगनिया, टाटीबंध और वल्लभनगर केंद्र ने किया रामरक्षा स्त्रोत का पाठ
2025-09-21 04:16 PM
550
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार को होने वाल रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार 20 सितंबर को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। इस सप्ताह महाराष्ट्र मंडल की बूढ़ापारा, डंगनिया, टाटीबंध और वल्लभनगर महिला केंद्र की टीम ने केंद्र के सदस्यों और मंदिरों में पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय हनुमान मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान वंदना जोशी, माला करकशे, अर्चना मोघे, वंदना जोशी, प्रणिता नलगुंडवार, अंजली नलगुंडवार, जयश्री केलकर, हेमा पराडकर, सुचिता केल, दमयंती देशपांडे, सुचिता देशपांडे, रीता लोखड़े, अनघा करकशे, साधना गायकवाड़, सविता मोघे, सुनीता साठे और अर्चना पराड़कर उपस्थित थीं।
आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह टाटीबंध केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान मंजू भंडारी, ज्योति ठाकुर, रश्मि गोवर्धन, वदना आठले, वर्मा परमानंद, नंदा दाहीकर, रेणु देशमुख, शिल्पा भोपापुरकर, मंजू मरकले, अंजलि विंचुलकर, जया देशमुख, अंजली घोटे और अंजली खेर उपस्थित रहीं।

आस्था ने बताया कि इसी तरह डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल भवन में हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान रश्मि डांगे, श्रद्धा देशमुख, विजया भाले, सरोज पराङ, सीमा देव, अर्चना कुलकर्णी, श्रुति दंडवते, प्रिया जोगलेकर, अपर्णा ढाबड़गांव, अनामिका महाजन, प्रियंका राजपूत, नमिता शेष, सौम्या इंगले, अनुजा महाडिक, रश्मि दलाल, प्रीति रणदिवे, रंजना राजिमवाले, ज्योति डोळस और दिव्या पात्रीकर मौजूद थी। इसी तरह वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने प्रियदर्शिनी नगर स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मनीषा सदन, अंजलि ठाकुर, नीलिमा दवे, दीपा चक्रवर्ती, मीना डागा, रेनू सहगल, अर्चना शर्मा, अनिता गुप्ता, दीपाली गोयल, संगीता बियानी उपस्थित रहीं।
