पापांकुशा एकादशी पर आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
2025-10-03 05:47 PM
170
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल आध्यात्मिक समिति ने शुक्रवार 3 अक्टूबर पापंकुशा एकदशी के अवसर पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। सुबह आनलाइन मोड पर किए गए पाठ में बड़ी संख्या में आध्यात्मिक समिति की सदस्य जुड़े थे।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि युधिष्ठिर महाराज के पूछने श्रीकृष्ण ने कहा कि यह व्रत सभी पापों का नाश करती है, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करता है, शरीर को निरोग करता है और सुख-समृद्धि देता है।
समिति की सदस्य डा. अलखनंदा नारद ने पाठ करवाया। इस अवसर पर संध्या खंगन, अंजलीन नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, दीपांजलि भालेराव, मंजूषा मार्जिवे, अनिता थोम्बरे, रोहिणी नेने, दिव्या पात्रीकर, अनुजा महाणिक, डा. दीपाली अलोनी, मंजरी अलोने, ज्योत्सना गिरवई, हेमा पराडकर, आस्था काले उपस्थित थी।