रंगोली वर्कशाप में सबने मिलकर बनाई हैंड फ्री रंगोली
- प्रतिभागियों ने सीखा हाथों का सही इस्तेमाल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से आयोजित एक दिवसीय रंगोली वर्कशाप में शामिल होकर प्रतिभागियों ने रंगोली बनाने के समय हाथों के सही इस्तेमाल को सीखा और सबने मिलकर एक आकर्षक हैंड फ्री रंगोली भी बनाई।
कला एवं संस्कृति समिति के सदस्य और रंगोली आर्टिस्ट शेखर क्षीरसागर ने बताया कि वर्कशाप में शामिल प्रतिभागियों को सबसे पहले लाइन खींचना और डाट बनाना बताया गया। इसके लिए सभी ने पेपर पर डाट बनाने का अभ्यास भी किया। आमतौर पर लोगों से छोटे-बड़े डाट बन जाते है, जिसके कारण उन्हें कहीं न कहीं रंगोली में एकरुपता नजर नहीं आती। इसलिए सभी ने उसका अभ्यास किया।। अंत में सभी ने मिलकर आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान प्रतिभागियों को संस्कार रंगोली और रंगोली में शेडिंग डालने के बारे में भी बताया गया और अभ्यास भी कराया गया।