महाराष्ट्र मंडल और संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लगा दीवाली व्यंजनों का स्टाल
2025-10-14 04:38 PM
413
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा दिव्यांग बच्चियों के सहायतार्थ बनाए जा रहे दीवाली व्यंजनों का स्टाल चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर और प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में लग चुका है। इन स्टालों के शुरू होने के साथ लोगों को रिस्पांस मिलने शुरू हो गया।
महाराष्ट्र मंडल के मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि दोनों की स्थानों पर लगे स्टाल में कई प्रकार के मीठे और खारे व्यंजन उपलब्ध है। इसके साथ पिछले वर्ष की भांति आकर्षक गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए है। जिसमें मीठे और खारे दोनों का समागम है। जो 225, 350 और 375 रुपये के रेट पर उपलब्ध है। मंडल का तीसरा स्टाल शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में प्रारंभ किया जाएगा।
दीपक ने आगे बताया कि इन स्टालों में चिवड़ा सादा और लहसून प्याज वाला, सेव सादा और लहसून वाला, चकली, सलोनी, शक्करपारा, मठरी, लड्डू, काजू कतली, बेसन की बर्फी उपलब्ध है।