दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई दिवाली

0 सचिव चेतन दंडवते ने बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के छत्‍तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले से कराई लक्ष्‍मी पूजा 

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में दिवाली के अवसर पर मुख्‍य लक्ष्‍मी पूजा मंगलवार को दोपहर 12 बजे की गई। मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के छत्‍तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले को यजमान बनाकर यह पूजा करवाई। इससे पहले कार्यालय सहायक प्रकाश गुरव ने पूजा की लगभग पूरी तैयारी कर ली थी।
चेतन ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि महाराष्‍ट्र मंडल दाते पंचांग के अनुसार, अमावस्‍या के सूर्योदय और सर्वाधिक पहर के अनुसार मंगलवार को ही दीपावली मनाएगा। मंडल के कार्यालय, संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल सहित सभी प्रकल्‍पों में भी मंगलवार को ही मुख्‍य लक्ष्‍मी पूजा की गई। साथ ही समूची कार्यकारिणी, विभिन्‍न प्रकल्‍पों के पदाधिकारियों समेत अधिकांश सभासदों ने भी अपने- अपने घरों पर मंगलवार को ही लक्ष्‍मी पूजा की और दीपावली मनाई।
 
पूजा संपन्‍न होते ही महाआरती की गई। तत्‍पश्‍चात मंडल में उपस्थित कार्यकारिणाी सदस्‍यों व पदाधिकारियों के बच्‍चों ने पटाखों, धूम- धड़ाकों के साथ जमकर दिवाली मनाई। कार्यालय में हुई पूजा के दौरान अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, वरिष्‍ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले, संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, युवा समिति के शचींद्र देखमुख, सांस्‍कृतिक समिति के प्रवीण क्षीरसागर, दिव्‍य महाराष्‍ट्र मंडल न्‍यूज पोर्टल के प्रभारी कुणाल मिश्रा, मनीष देसाई, दिव्‍यांग बालिका विकास गृह की कार्यालयीन प्रभारी रमा नाहरगढ़कर, मेस प्रकल्‍प की सहप्रभारी श्रद्धा जोशी, सनत यदु सहित अनेक सहयोग उपस्थित रहे।