संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया छठ पर्व
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मंगलवार 28 अक्टूबर को असेंबली में छठ पर्व मनाया और बच्चों को छठ का महत्व और इतिहास के बारे में बताया गया। इस दौरान कुछ बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में सुपा लेकर पहुंची थी। इस दौरान बच्चों ने सूर्य को अर्घ्य भी दिया।
ब्लू हाउस असेंबली इंचार्ज स्नेहा महाजन के नेतृत्व में बच्चों ने छठ पूजा का महत्व बताया। जिसमें कंडक्शन हिमानी साहू, प्रतिज्ञा- कनिका सिंह बारले, विचार - रोहिल साहू, नृत्य-आस्था चतुर्वेदी ने छठी मैय्या के गीत पर नृत्य किया। प्रीति तिवारी मैम ने बच्चों को बताया कि छठ पूजा का इतिहास कई प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा है, जिनमें रामायण और महाभारत काल की कथाएँ प्रमुख हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम और माता सीता ने सूर्य देव के सम्मान में व्रत रखा था, जबकि महाभारत काल में द्रौपदी और कर्ण ने भी सूर्य देव की पूजा की थी। इसके अतिरिक्त, मार्कण्डेय पुराण में एक कथा है जिसमें राजा प्रियवद को संतान प्राप्ति के लिए देवी षष्ठी (छठी मैया) की पूजा करने का उल्लेख है।