महाराष्ट्र मंडल में पारंपरिक पूजा के बाद जलाई गई होली
2026-03-02 10:06 PM
181
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में सोमवार देर शाम को सचिव आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने दीपक किरवईवाले के साथ होली की पारंपरिक पूजा की। होली जलाने से पहले उपस्थित सभासदों ने होली के रूप में भक्त प्रह्लाद की पूजा की। महिलाओं ने होली की पूजा कर प्रदक्षिणा की। होली में प्रति वर्ष सभासदों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल के सभासदों का भारतीय त्योहारों को लेकर बढ़ता रुझान गौरवान्वित करने वाला है।

होली जलाने के बाद सभासदों के लिए अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मंडल संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, वरिष्ठ जन सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक पात्रीकर, कला व संस्कृति समिति के प्रभारी अजय पोतदार, युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, अतुल गद्रे, विक्रांत क्षीरसागर, भालचंद्र पलोसकर, अंजलि काले, दिव्या पात्रीकर, साक्षी टोले, अक्षता पंडित, विनय काले, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत देशपांडे, अनिल श्रीराम कालेले, प्रवीण क्षीरसागर, गौरी क्षीरसागर, सृष्टि दंडवते, प्रकृति दंडवते सहित अनेक सभासदों के साथ उनके बच्चे भी शामिल रहे।