महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ
- वल्लभनगर, अमलीडीह, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा की महिलाओं ने किया पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ इस शनिवार 28 फरवरी को पूरे उत्साह के साथ वल्लभनगर, अमलीडीह, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा महिला केंद्र में किया गया। इन केंद्रों में जुटे सदस्यों ने होली की पूर्व होने के कारण एक दूसरे को होली उत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार को वल्लभ नगर केंद्र की मासिक बैठक हुई. जिसमें सबसे पहले सभी महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात महाशिवरात्रि से संबंधित प्रश्न उत्तर का खेल खेला गया जिसमें वंदना पाटिल प्रथम, आशा बारेवार द्वितीय, व अपर्णा पेंडसे तृतीय रहीं, बैठक में शामिल महिलाएं थी। इस अवसर पर अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, मानसी विठाळकर, शोभा ठाडा, प्रतिमा पाध्ये, प्राजक्ता पुसदकर, वंदना पाटील, शोभा पाटील, अमरजीत कोल्हे, रोहिणी चिमोटे, सुरेखा मेघावाले, अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, शुभांगी आपटे, रोहिणी पेंडसे, कंचन पुसदकर, अपर्णा आठले, मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, प्रीति केसकर, आदि शामिल रहीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अर्चना भाखरे, अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, शीला शर्मा, शीला कटकवार उपस्थित थीं। वहीं चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने करबला तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगंवाकर, गौरी क्षीरसागर, मनीषा मुकदम, श्रीमती सुमन काले उपस्थित रहीं।

आस्था ने आगे बताया कि इसी क्रम में बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में होली मिलन और राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने इस अवसर पर रंग लगाओ और गेम जीतो खेल खेला गया। इस दौरान अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता मोघे, अंजलि नलगुंडवार, अनघा करकशे, सुनीता साठे, अर्चना पराड़कर, सुहासिनी पट्टलवार, दमयंती देशपांडे, संध्या चौधरी, साधना गायकवाड़, मनुजा काले, संगीता नन्देडकर, सूचिता काले, रीता लोखंडे शामिल हुई।