महाराष्ट्र मंडल में सोमवार 2 मार्च को शाम 7 बजे जलाई जाएगी कंडे और गोकाष्ट की होली
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में सोमवार शाम को सात बजे होली जलाई जाएगी। मंडल सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल पर्यावरण का संरक्षण के उद्देश्य से लगभग 11 वर्षों से लकड़ी की जगह पर कंडे और गोकाष्ट के उपयोग को प्राथमिकता देने की मुहिम चला रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पहली बार भी महाराष्ट्र मंडल के सामने तिकोना पार्किंग स्थल पर कंडे की होली जलाई जाएगी। साथ ही इसके लिए समीपस्थ कालोनियों व मोहल्लों की होली समितियों को जागरूक और प्रेरित भी करेगा।
मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के सभी आजीवन सभासदों के साथ-साथ आमजनों से भी अपील की है कि रंगों की होली जमकर खेलें, लेकिन पानी के दुरुपयोग से बचें। स्वयं भी कम से कम पानी का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए तैयार करें। उन्होंने सभी कार्याकारिणी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।