एआई बेस्ट माडल बनाने वाले नचिकेत और गार्गी सम्मानित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञनेश्वर विद्यालय के दो बच्चों को एआई बेस्ड माडल बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। चयनित छात्र आगे की स्पर्धा में शामिल होंगे। शिक्षिका रीता संभलकर ने बताया कि एआई बेस्ड सेमिनार का आयोजन राजधानी के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय सहित कई स्कूल में किया गया है।
स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि छात्र नचिकेत विश्वास कक्षा 12वीं विज्ञान और गार्गी अंबोरे कक्षा 8वीं की छात्रा है। बीते दिनों स्कूल में हुए एआई सेमिनार में दोनों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन दोनों विद्यार्थियों को सम्मान श्रीबालाजी विद्या मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के लिए दोनों छात्रों के साथ शिक्षिका सुदेवी विश्वास और रीता संभलकर बालाजी विद्या मंदिर गई थी।