दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कलावंत-2025 में मंडल सभासदों के बच्चों ने लहराया परचम

रायपुर। गोविंद लीला कला कौशल रायपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय कलावंत 2025 महोत्सव में महाराष्ट्र मंडल के सभासदों के बच्चों ने जीत का परचम लहराया। ऐश्वर्या जोशी, श्रिया जतकर और स्वरा नासरे ने सोलो और समूह कथक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बतादें कि इस गायन, वादन और नृत्य उत्सव में भारत के साथ नेपाल और बांग्लादेश के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद सौरभ जतकर और पूनम जतकर की छह साल की बेटी श्रिया जतकर ने एकल और समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रिया पिछले 2 साल से कथक सेमी क्लासिकल सीख रही है।  वहीं प्रवाह नासरे और भाग्यश्री नासरे की बेटी स्वरा नासरे पिछले दो माह से कथक सीख रही है। दो महीने में ही काफी अच्छा कथक सीखकर विजेताओं की लिस्ट में स्वरा ने अपना भी नाम दर्ज किया।

वहीं अखिलेश और पल्लवी जोशी की बेटी  ऐश्वर्या जोशी ने अपने नृत्य के माध्यम से देवी स्तुति प्रस्तुत की एवं तराना व ठुमरी पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कियाl इस प्रतियोगिता में जूनियर एकल कथक वर्ग मे 7 वर्षीय ऐश्वर्या जोशी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।