दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिला केंद्रों में उत्साह के साथ हुआ हनुमान चालीसा पाठ.. 110वें सप्ताह भी जारी रहा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी महिला केंद्रों में राम रक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक पाठ का क्रम इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। इस शनिवार को रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तात्यापारा केंद्र के सदस्यों के साथ ज्येष्ठ नागरिक मंच  "सहयोग" की टीम ने रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं द्वारा पाठ का यह 110वां सप्ताह था।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार को रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने सदस्या कल्पना पटेल के निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कल्पना पटेल, साधना बहिरट,  रितु बहिरट, शिवानी परिहार, भावना, वीणा, भारती, शिल्पी श्रीवास्तव और वंदना उपस्थित रहीं। इसी तरह देवेंद्र नगर महिला केंद्र की टीम ने सदस्या दीपाली अमीन के निवास पर पाठ किया। इस दौरान साक्षी टोळे, दिपाली अमीन, सविता भागडीकर, पद्मजा लाड, मीना लोणकर, कुमुद लाड और भारती देवरणकर उपस्थित रहीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इधर चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने महाराष्ट्र मंडल भवन में रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, अपर्णा कालेले, रोहिणी नेने, चारुशिला देव, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगांवकर, गौरी क्षीरसागर, पल्लवी मुकादम, मनीषा मुकादम, रंजना चोपकर, रंजना काठोटे, अवंती अग्निहोत्री, स्वाति डोनगांवकर, नीलिमा  डोनगांवकर, स्नेहा महाजन, सुनीता कुलकर्णी, अल्का मराठे, सुनंदा बेंद्रे, सेजल शाह उपस्थित रहीं।

तात्यापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ करूणाष्टक और राम नामावली का पाठ किया गया। इस दौरान वर्षा डांगे, प्रभा हिशीकर, प्रदन्या कुसरे, पुष्पा सोनी, हर्षा कुसरे, अलका संत, ज्योति कान्हे, सुरभि शेष, शोभा शेष, स्वाति परमानंद, सुरेखा हिशीकर, नमिता शेष उपस्थित रहीं।

इसी तरह सिविल लाइन महिला केंद्र की टीम ने भी उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान शोभा जोशी, हेमा बर्वे, जयश्री केलकर, लीना केलकर, विजया औरंगाबादकर, मंजिरी गोविलकर, ऋतिका पटवर्धन, अपर्णा पटवर्धन, चित्रा फड़के, प्रीति और सुनंदा खानखोजे उपस्थित रहीं।

 

चौबे कॉलोनी रायपुर स्थितज्येष्ठ नागरिक मंच  "सहयोग" की टीम ने हेल्थ टूर के दौरान दौलत वाटिका अम्लेश्वर में हरियाली के बीच हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान दीपांजली भालेराव, दीपक पात्रीकर, दिव्या पात्रीकर, श्रवण चोरनेल, शिखा चोरनेले, अपर्णा काळेले, अशोक भाले, विजया भाले, अर्चना मुकादम, संजय आपटे, शुभांगी आपटे, कुंदा अत्रे, रंजना काठोटे, राजाराम महाजन, शांति महाजन, डॉ. नलिनी राजिमवाले, प्रमोदिनी देशमुख, प्रतिमा देशमुख, सरोजिनी पराड, रंजन भाटे, ज्योत्सना भाटे, प्रभा डबली, सुरेश कोडापे, माधुरी गिरहे, शारदा डांगे, शरद डांगे, सुरेखा डांगे, सुरेश डांगे, विद्या डांगे, विलास डांगे, स्नेहल मोडक, विद्या झाडे, वर्षा डांगे, श्याम सुंदर खंगन और श्रद्धा मरघडे उपस्थित रहीं।