दिव्य महाराष्ट्र मंडल

ग्रामर की सही अभ्यास और व्यापक वोकैब्यलेरी अंग्रेजी का आधारः सुनिधि रोकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं को बोर्ड परीक्षा 20 और 21 फरवरी से शुरू होने वाले है। ऐसे में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। अंग्रेजी विषय की आयोजित मार्गदर्शन कार्यशाला में शिक्षिका सुनिधि रोकड़े ने बच्चों से कहा कि  ग्रामर में टेंस, एक्टिव-पैसिव वॉइस, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट स्पीच और आर्टिकल का नियमित अभ्यास करें करें और अपनी वोकैब्यलेरी  का विस्तार करें। ऐसा करना अंग्रेजी में अच्छे नंबर लाने का आधार बनता है। 
 
सुनिधि रोकड़े ने कहा कि साहित्य (Literature) की तैयारी के लिए पाठों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उन्हें अच्छी तरह समझें। पाठ में आए कठिन शब्दों को चुनकर अलग लिखें। उन शब्दों को बार-बार लिखकर अभ्यास करें। लंबे उत्तरों को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि लिख-लिखकर याद करें। कठिन और लंबे शब्दों की वर्तनी (स्पेलिंग) को रेखांकित करें और उनका विशेष अभ्यास करें।
 
लेखन खंड (Writing Section) की तैयारी के लिए विभिन्न प्रारूपों (जैसे पत्र, सूचना, अनुच्छेद, लेख आदि) को अच्छी तरह सीखें और अलग-अलग विषयों पर उनका अभ्यास करें। व्याकरण की तैयारी करते समय नियमों का एक सारणी या चार्ट अपनी कॉपी में बनाएँ और उसे प्रतिदिन पढ़ें। प्रतिदिन 15–20 मिनट व्याकरण के लिए अवश्य दें। पत्र (Letter), रिपोर्ट, आर्टिकल और निबंध के सही फॉर्मेट (format) का अभ्यास करें। अच्छे नंबर पाने के लिए फॉर्मेट का सही होना बहुत जरूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों और सैंपल पेपर को 3 घंटे के समय सीमा के अंदर हल करें।