दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तात्यापारा चौक पहुंचे राज्यपाल डेका... शिवाजी महाराज को किया नमन

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 19 फरवरी की सुबह तात्यापारा चौक स्थित शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन किया और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इस विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सहसचिव सुकृत गनोदवाले, मंडल समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, मालती मिश्रा, रेणुका पुराणिक, अभय भागवतकर, अभिषेक बक्षी, प्रशांत देशपांडे, मराठा समाज के लोकेश पवार और पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।