महाराष्ट्र मंडल में होली मिलन कार्यक्रम 7 मार्च को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का होली मिलन समारोह शनिवार 7 मार्च को समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी यानी दिव्यांग बालिका विकास गृह में शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया है। मंडल की विभिन्न समितियों द्वारा इस अवसर पर रोचक गेम्स आयोजित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 7 मार्च को शाम 6.30 बजे आयोजित है। इस बार होली मिलन का कार्यक्रम हमारे नये प्रकल्प सियान गुड़ी में होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है।
चेतन दंडवते ने आगे बताया कि इस अवर पर विभिन्न समितियों द्वारा रोचक गेम्स और फूलों की होली के साथ अबीर-गुलाल के साथ मस्ती भरी होली खेली जाएगी। होलियाना वातावरण में सभासदों की ओर से रोचक संवाद, व्यंग्य, कविताओं और एकल अभिनय की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। इस मौके पर होली की मस्ती से सराबोर कई हास्य- परिहास के मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए होली मिलन में बहुत कुछ मजेदार होगा।