महाराष्ट्र मंडल में रेन डांस के साथ खेली होली.... उड़े अबीर- गुलाल
2026-03-05 06:20 PM
296
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में बुधवार 4 मार्च को जमकर होली खेली गई। इसमें युवा सभासदों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी रंग खेलने के लिए जुटे थे। सभी ने अबीर- गुलाल की शानदार सूखी होली खेली और फिर जमकर रेन डांस किया। होली के गीतों और लोकगीतों पर डांस का दौर देर तक चलता रहा। कार्यक्रम का समापन सुरुचि भोज के साथ हुआ। मंडल के मेस में अवकाश होने के कारण सभी सदस्यों ने खुद से इडली बनाई और जमकर उसका आनंद लिया।
मंडल सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि होली के दिन बड़ी संख्या में सभासद मंडल भवन में जुटे थे। सभी ने मिलकर पहले एक दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। सभी सदासदों के लिए रेन डांस और म्यूजिक की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शचींद्र और शुचिता देशमुख ने सभी को गरमा गरम मिर्ची भजिया तलकर खिलाया। वहीं मेघा पोतदार ने सभी के लिए ठंडाई बना होली के मजे को दोगुना कर दिया।
इस सशुल्क रंगोत्सव कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले-अंजली काले, सचिव चेतन दंडवते, सृष्टि दंडवते, सृजन दंडवते, प्रकृति दंडवते, रेणुका पुराणिक, अजय पुराणिक, निरंजन पंडित, अक्षता पंडित, परितोष डोनगांवकर, तनिष डोनगांवकरस प्रिया बक्षी, प्रशांत बक्षी, गौरी क्षीरसागर, प्रवीण क्षीरसागर, सुबोध टोले, साक्षी टोले, समीक्षा टोले, वर्षा चौधरी, मिलिंद चौधरी, डा. शुचिता देशमुख, शचींद्र देशमुख, विनोद राखुन्ड़े, शिल्पा राखुन्डे, अजय पोतदार, मेघा पोतदार, शेखर क्षीरसागर, शेखर मोकासदार, गौरी मोकासदार, पंकज सराफ, श्रुति सराफ, निखिल मुकादम, पल्लवी मुकादम और स्वाति डबली व प्रफुल डबली शामिल हुए।