सियान गुड़ी में मना होली मिलन... ‘सहयोग’ ने बनाया और भी खास
- सतरंगी टोपी पहनाकर किया स्वागत, पहनाई शक्कर की माला
- संगीतमय कार्यक्रम ने आयोजन को बनाया और भी खास
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्प सियान गुड़ी में शनिवार 7 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। सियान गुड़ी के इस होली मिलन को और भी खास बनाया जेष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ के सदस्यों ने। कार्यक्रम में पहुंचे सभी सियानों का सतरंगी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सभी को शक्कर की माला पहनाकर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी गई।
सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ज्येष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ ने अपना भरपूर सहयोग दिया। प्रवेश द्वार पर आकर्षक फूलों की रंगोली बनाई गई। सियान गुड़ी पहुंचने वाले सभी बुजुर्गों का स्वागत सतरंगी टोपी पहनाकर और गुलाल लगाकर किया गया। सभी सदस्यों को शक्कर की माला पहनाई गई। जिससे सभी को अपना-अपना बचपन याद आ गया और सभी आनंदित नजर आए।

सहयोग संस्था की अपर्णा काळेले ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तोत्र से हुई एवं मार्च महीने में जिन सदस्यों का जन्मदिन होता है, उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी गई। सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने सभी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश वाले कार्ड भेंट किए।

होली मिलन को खास बनाने के लिए संगीतमय कृष्ण के होली गीत दिव्या पात्रीकर और दीपांजलि भालेराव ने प्रस्तुत किया। ज्योति डोळस ने मराठी स्वरचित कविता का पाठ किया। डॉ. कमल वर्मा ने होली खेले गिरधारी संग गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। माधुरी पोंक्षे ने होली खेलत है नंदलाल बिरज में गीत प्रस्तुत किया। दिव्या पात्रीकार, दीपांजलि भालेराव, अर्चना कुलकर्णी और रंजना काठोटे ने ताली योगा डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। अंत में ताश का मजेदार गेम भी खेला गया। जिसमें श्रद्धा मरघडे विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन दिव्या पात्रीकार ने किया। अंत में सभी साथ भी लंच लिया। सहयोग ग्रुप की अध्यक्ष अपर्णा कालेले को शुभांगी आपटे द्वारा लाहोटी ग्रुप की तरफ से प्रदत्त महिला सम्मान दिया दिया गया।

इस दौरान डा. ओमकार साहू, लखनलाल साहू, डा.ओपी सोनी, सुरेश चंद्र कोड़ापे, दीपक पात्रीकार, दिव्या पात्रीकार संध्या खंगन, सुजाता देशपांडे, कंचन केळकर, सरोजनी परहाड़, माधवी गिरह, माधवी पेड़से, अरूणा भागवत, मंजूषा चोपड़ा, दीपांजली भालेराव, अर्चना कुलकर्णी, प्रियंका बोरवणकर, माधुरी डबली, हेमा पराडकर, ज्योति डोलस, अरुण पराडकर, श्रद्धा मरघड़े, विद्या ओगले, सुषमा शाह, अर्चना मराठे, वर्षा डांगे, रेखा उरकुरकर, विद्या डांगे, सुरेखा डांगे, प्रमोद बोरवणकर, सुरेश डांगे, सुरेश कोडांपुरकर, सीएस मराठे, शरद डांगे, शारदा डांगे, यशवंत श्रीराम काळेले, अशोक भाले, डा. जेएस उरकुरकर, विलाश डांगे, हीराधर पटेल, रविंद्र ठेंगड़ी, संजय आप्टे, शुभांगी आप्टे उपस्थित थीं।