सुंदर नगर महिला केंद्र के होली मिलन में महिलाओं ने एक दूसरे की टोपी उतार किया गेम से बाहर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने इस दौरान एक रोचक गेम खेला। सभी ने एक दूसरे की टोपी उतार एक दूसरे को गेम से बाहर कर दिया।

सुंदर नगर केंद्र की यशस्वी दंडवते ने बताया कि सुंदर नगर केंद्र के होली मिलन उत्सव की शुरूआत एक दूसरे को गुलाल लगाकर और होली टोपी पहनाकर की गई। केंद्र की महिलाओं ने दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत बच्चों के साथ होली मनाया और उन्हें भी गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कुछ रोचक गेम्स के साथ टोपी उतारने का रोचक गेम खेला गया। जिसमें म्यूजिक की धुन पर दूसरे की टोपी निकालकर अपने सर में पहनना था। म्यूजिक रूकने के साथ जिसके सिर पर टोपी नहीं रहती वह गेम से आउट हो जाता। दूसरे राउंड में एक सदस्य और एक टोपी कम हो जाती। यह क्रम अंत तक चलता रहा।
आज के कार्यक्रम में संयोजिका स्मिता टेंबे, सह संयोजिका हार्दिका बोबड़े, अर्चना शिवणकर, यशस्वी दंडवते, सुजाना निंबाळकर, भारती पलसोदकर, सुरभि गनोदवाले सहित केंद्र की सभी सदस्या उपस्थित थीं।