नन्हें कृष्ण के होली मराठी गीत "किती सांगु मी सांगु कुणला" ने मोहा मन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने 7 मार्च को शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया। होली के मनमोहक गीतों की प्रस्तुति के साथ नन्हें कृष्ण के होली उत्सव का मराठी गीत "किती सांगु मी सांगु कुणला" ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
शंकर नगर केंद्र की संयोजिका मधुरा भागवत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। जिससे वातावरण पूरा भक्ति मय हो गया। तत्पश्चात् दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम हुआ और अनुभा काले और ग्रुप ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। उसके बाद सप्तरंगी होली ग्रुप ने अपना परिचय रंगों का महत्व के साथ दिया।

नन्हें राधा कृष्ण के साथ होली का आनंद लेते हुए ग्रुप ने "किती सांगु मी सांगु कुनाला" ये गीत गाया। प्रतिमा ठाकुर ने होली और उसकी प्रथा कब से चालू हुई उसके बारे में पौराणिक जानकारी दी। उसके बाद अनुभा काले ने होलियों में उड़े रे गुलाल पर मनमोहक प्रस्तुति दी। फिर गब्बर और बसंती का कॉमेडी नाटक हुआ। उसके बाद ग्रुप ने "जोगी रे धीरे-धीरे" वाला गाना गाया. उसके बाद आदर्श सास और संस्कारी बहू की नृत्य नाटिका हुई। फिर "आला होली चा सण लय भारी" इस गाने पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति हुई।
अंत में रंग पिचकारी से संबंधित रोचक गेम खेला गया। जिसमें जया कोटस्थाने प्रथम और अनुराधा शिवलकर द्वितीय स्थान पर रही। होली ग्रुप ने पुष्पा जावलेकर, विशाखा तोपखानेवाले, गीता दलाल, मधुरा भागवत और रैना पुराणिक का सम्मान किया। सुजाता देशपांडे का जन्म दिन होने पर केक काट कर उपहार देकर धूमधाम से मनाया गयाl राधा कृष्ण को भी उपहार दिया गया। आभार प्रदर्शन और स्वल्पाहार वितरण हुआ।

इस दौरान मधुरा भागवत, आयुषी विठालकर, मनीषा भांडारकर, वैशाली निमजे, वर्षा उरकुरकर, लक्ष्मी जिल्हारे, पुष्पा जावलेकर, अर्चना दशपुत्रे, अनुभा काले, प्रतिमा ठाकुर, विनया करदले, श्रद्धा विठालकर, सुजाता देशपांडे , सुनीता वंजारी, स्वाति कोरान्ने, स्वाति जोशी, योगिनी वरेटवार, जया कोटस्थाने, शिल्पा पत्की, वृंदा वोडितेलवार, लीना मुजूमदार, अमृता सोमण, वनिता चिदांबरे, शेफाली फडणवीस, नेहा फडणवीस, गीता दलाल , विशाखा तोपखानेवाले, मेधा कोतवालीवाले, रैना पुराणिक, तोशिका भुजबळ, अनुराधा शिवलकर, आरती पोद्दार , सुरेखा पाटील, शिल्पा धोत्रे और देविका देशपांडे उपस्थित रहीं।