संत ज्ञानेश्वर स्कूल के चार बच्चों ने सीए फाउंडेशन किया क्लीयर
2026-03-09 10:55 PM
15
0- रुचिका व रुद्रप्रताप साहू पहले ही बारहवीं की प्रावीण्य सूची में बना चुके हैं स्थान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) के पूर्व विद्यार्थियों रुचिका साहू, रुद्रप्रताप साहू, नमन विश्वकर्मा और नेहा साहू ने चार्टर्ड एकाउंटेट (सीए) फाउंडेशन की परीक्षा क्लीयर कर ली है। एसडीवी के इन पूर्व विद्याथियों को पहली बार एक साथ इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। बताते चलें कि सीए फाउंडेशन एक्जाम क्लीयर करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं में से रुचिका साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के साल 2024-25 शिक्षा सत्र में बारहवीं की प्रावीण्य सूची में सातवां और रुद्रप्रताप साहू ने नौंवा स्थान हासिल किया था। वहीं नेहा साहू मेरिट लिस्ट में स्थान पाने से महज एक अंक से और नमन विश्वकर्मा छह अंकों से चूक गए थे।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और एसडीवी के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने रुचिका, रुद्रप्रताप, नमन और नेहा को इस बड़ी उपलब्धिपूर्ण सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। काले ने कहा कि भविष्य में ये बच्चे न केवल अपने भविष्य को बेहतर तरीके से गढ़ेंगे, बल्कि अपने साथियों का भी मार्गदर्शन किया है। प्राचार्य गोवर्धन ने कहा कि सीए फाउंडेशन क्लीयर करने वाले बच्चों ने एक बार फिर अपनी बुद्धिमत्ता साबित की है। चारों बच्चे भविष्य में न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि अपनी स्कूल और शहर का नाम भी रोशन करेंगे। इन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।