दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पाप मोचनी एकादशी पर आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रना का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति ने रविवार, 15 मार्च को पाप मोचनी एकदाशी के अवसर पर विष्णु सहस्त्रना का पाठ किया। पाठ नागपुर से जुड़ी अलखनन्दा नारद ने करवाया। आनलाइन मोड पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। अंत में ओम का उच्चारण, प्राणायाम और मानसिक पूजा करवाई गई।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि हर एकादशी पर समिति द्वारा पाठ किया जाता है। इस अवसर पर अंजली नलगुंडवार, दिव्या जोशी, गौरी देशपांडे, गौरी शेंडे, प्रणिता नलगुंडवार, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजय मैराल, शताब्दी पांडे, शुभदा अगस्ती, वर्षा करंजगांवकर, अलखनंदा नारद, अलोक सेंडे, अंजली खेर, माधुरी बालाखे शामिल हुई।