दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में गजल संध्‍या 4 जुलाई की शाम

गिरीश पंकज, डॉ. माणिक की गजलों का स्‍वर देंगे डॉ. चितरंजन कर

 
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की साहित्यिक समिति और श्री ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्‍वावधान में शनिवार, चार जुलाई की शाम को गजल संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में संध्या पांच बजे शुरू होगा। गजल संध्या में जाने माने साहित्यकार डा. चिररंजन कर दो वरिष्ठ साहित्यकारों गिरीश पंकज और डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ की गजलों का संगीत की धुन पर गायन करेंगे। 
महाराष्ट्र मंडल की साहि‍त्यिक समिति की समन्‍वयक कुमुद लाड ने बताया कि अंचल के प्रतिष्ठित साहित्यकार, भाषाविद् और गीतकार डा. चितरंजन कर अपनी सुमधुर आवाज साहित्यकार गिरीश पंकज और डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ की गजलों को देकर उसे श्रवणीय स्‍वरूप प्रदान करेंगे। वरिष्‍ठ रंगसाधक, मंडल के वरिष्‍ठ आजीवन सभासद शशि वरवंडकर के अनुसार इस संगीतमय कार्यक्रम में तीनों ही वरिष्‍ठ साहित्‍यकारों डॉ. कर, गिरीज पंकज और डॉ. विश्‍वकर्मा का अभ‍िनंदन भी किया जाएगा। उन्‍होंने अधिक से अधिक साहित्‍य व गजल प्रेमी दर्शकों- श्रोताओं से बड़ी संख्‍या में शामिल होने का आग्रह किया है।