महाराष्ट्र मंडल में आज शाम शहीद दिवस
2026-03-23 02:11 PM
220
0- कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं, सह संयोजिकाओं व सभासदों से उपस्थिति का आग्रह किया मंडल अध्यक्ष काले ने
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में सोमवार, 21 मार्च को शाम सात बजे शहीद दिवस का सादगीपूर्ण आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने तमाम कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं, सह संयोजिकाओं और सभासदों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
काले ने कहा कि अच्छा होगा यदि हमारे बीच में से कोई जागरूक पदाधिकारी अथवा सभासद वक्ता के रूप में बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु के स्वतंत्रता संग्राम में संघर्षों को अपने शब्दों में पिरोकर संवेदनाएं व्यक्त करे। इससे उनमें न केवल माइक पर आकर बेझिझक बोलने का आत्मविश्वास आएगा, बल्कि नये विषयों को पढ़ने, जानने की उत्सुकता बढ़ेगी व कंटेंट कलेक्ट करने व उसे लेकर पॉइंट बनाने का तरीका सीखने का मौका भी मिलेगा।
बताते चलें कि लाहौर के सेंट्रल जेल में भारत मां के तीन वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को तय तिथि से पहले 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। तीनों को अंग्रेज पुलिस सुपरिटेंडेंट सांडर्स की हत्या का दोषी ठहराया गया था। तीनों ही वीर सेनानियों ने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमा और ‘वंदेमातरम’ के जय घोष के साथ फंदे में झूल गए।