दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वाल्मिकी रामायण कथा 28 मार्च से... पुणे के रामनाथ रामचंद्र अय्यर कराएंगे कथा श्रवण

- हनुमान जयंती पर चौबे कालोनी राममंदिर में होगा नारदीय कीर्तन

- कथावाचक अय्यर 28 मार्च को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पहुंचे रायपुर

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह (मिनी हाल) में वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आध्यात्मिक समिति द्वारा पदाधिकारियों को 23 मार्च की हुई बैठक में जिम्मेदारी सौंपी गई। 28 मार्च को कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर के आगमन से लेकर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर होने वाले नारदीय कीर्तन तक की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को काम सौंप दिया गया है।

मंडल सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक महाराष्ट्र मंडल में वाल्मिकी रामायण कथा और हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को राममंदिर चौबे कालोनी में नारदीय कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन में बुवा पुणे से पधारे रामनाथ रामचंद्र अय्यर श्रद्धालुओं और श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के प्रेरक प्रसंगों पर प्रवचन देंगे। बतादें कि रामनाथ रामचंद्र अय्यर मराठी, हिंदी, अंग्रेजी के अच्छे जानकार है।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर 23 मार्च को महाराष्ट्र मंडल परिसर में बैठक हुई। जिसमें आध्यात्मिक समिति के पदाधिकारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूरे आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रुप दिया गया। 28 अप्रैल को कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचेगे। स्टेशन में उनके स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन और आर्टिसन अजय पोतदार जाएंगे।

आस्था ने आगे बताया कि व्यास पीठ और बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी आर्टिसन अजय पोतदार, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, श्रुति सराफ और वैशाली पुरोहित को सौंपी गई। कथा के पांचों दिन आरती और प्रसाद का जिम्मा शंकर नगर बालचालनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते और आकांक्षा गद्रे ने लिया। वहीं भोजन व्यवस्था संध्या खंगन और वैशाली पुरोहित संभालेगी। आयोजन के प्रचार और सजावट के लिए बैनर की जिम्मेदारी प्रवीण क्षीरसागर को सौंपी गई।

इस मौके पर अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक आस्‍था काले, बाल वाचनालय- उद्यान शंकर नगर की प्रभारी रेणुका पुराणिक, आध्‍यात्मिक समिति की प्रमुख आकांक्षा गद्रे, सृष्टि दंडवते, कला संस्‍कृति समिति के प्रभारी अजय पोतदार, संध्‍या खंगन, चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, वैशाली पुरोहित सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद बैठक में शामिल रहे।