दिव्य महाराष्ट्र मंडल

"मंडळ गान" ‘धन्य धन्य धन्य आहे हा आपला संस्थान’ गीत रिलीज

- 91 वर्षीय महाराष्ट्र मंडल ने जारी किया अपना "मंडळ गान"

- मंडल के सभी आयोजनों में इसी गीत को गाया जाएगा

रायपुर। 91 वर्षीय महाराष्ट्र मंडल रायपुर अब प्रदेश के साथ देश में भी अपनी अलग पहचान बन चुका है। रविवार 29 मार्च को पहली बार महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने अपने "मंडळ गान" धन्य धन्य धन्य आहे हा आपला संस्थानको रिलीज किया। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल के सदस्य विवेक रहाटगांवकर द्वारा लिखित इस गीत को आज संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया गया। इस गीत को गायिका साधना रहाटगांवकर ने अपना स्वर दिया है।  मंडल के आगामी सभी आयोजनों में इस गीत के गायन किया जाएगा।

गीत के लेखक विवेक रहाटगांवकर ने कहा कि 91 वर्षीय महाराष्ट्र मंडल की सेवा का यह अवसर उन्हें प्राप्त हुआ यह उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। लगभग चार मिनट के इस गीत को मराठी में लिखा गया है। जिसमें मंडल के सभी प्रकल्पों का उल्लेख है। जिसमें महाराष्ट्र की संस्कृति को छत्तीसगढ़ में आत्मसात किया गया है। हमारे पूर्वजों की मंशा, मेहनत और संकल्प और नई पीढ़ी के लिए समाजसेवा का संदेश और शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और संरक्षण का भी उल्लेखित किया गया है।

विवेक ने बताया कि गीत को कंपोज करने के लिए गायिका साधना रहाटगांवकर के साथ राकेश दास, नरेंद्र कुमार ळोणारे और छोटी बच्ची संतृप्ति केसकर ने अपनी आवाज दी। वहीं कंपोजिंग के लिए भिलाई के कलाकारों की टीम यहां आई है। जिसमें यश यदु कीपेड, आशुथोष लांजेवार गिटार, मनोज नायक पेड और राजेश कुमार समुद्र ढोलक पर संगत दिया। आज इस गीत की लांचिंग के साथ रिकार्डिग भी की गई।