दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी भजनों की प्रस्तुति ने हल्दी कुंकू के उत्साह को बढ़ाया

- महाराष्ट्र मंडल में चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने मनाया हल्दी-कुंकू

- मराठी उखाणे का सभी ने उत्साह के साथ लिया आनंद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में शुक्रवार, 10 अप्रैल को चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा हल्दी-कुंकू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मराठी भजनों की प्रस्तुति देकर आयोजन के उत्साह को दोगुना कर दिया। वहीं ओली डालने के बाद महिलाओं ने उखाणे (मराठी परंपरा) का निर्वहन कर अपने-अपने पतियों के लिए काव्यात्मक प्रेम व्यक्त किया। वहीं सभी ने आई भवानी तुझ्या कृपेने तारसी भक्तालागोंधल गायन कर आयोजन को भक्तिमय कर दिया।

चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि चैत्र माह में हल्दी-कुंकू का विशेष महत्व होता है। केंद्र की महिलाओं के लिए आज हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया। जिसमें नारियल और ओटी सजाओं प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें गौरी क्षीरसागर, मनीषा वरवंडकर, रंजना काठोटे और अक्षता पंडित ने भाग लिया।  नारियल सजाओ में प्रथम मनीषा वरवंडकर और द्वितीय रंजना काठोटे रही। वहीं ओटी सजाओं स्पर्धा में गौरी क्षीरसागर प्रथम और मनीषा वरवंडकर द्वितीय रहीं। स्पर्धा में जज की भूमिका वरिष्ठ सदस्या रोहिणी नेने और सुषमा आप्टे ने निभाई। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल और केंद्र की नई सदस्या वैशाली नागपुरे का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुनीता कुलकर्णी, गौरी क्षीरसागर, सुषमा आप्टे, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, मनीषा बिस्सा, रंजना चोपकर, अर्चना मुकादम, अंजली वैद्य, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डबली, अक्षता पंडित, दीपाली येराने, अलका मराठे, प्रियंका डबली, मनीषा बिस्सा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।