दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सुंदर नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया हल्दी-कुंकू... आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने मंगलवार, 14 अप्रैल को केंद्र की सदस्या मैथिली बक्षी के निवास पर हल्दी कुंकू का आयोजन किया। केंद्र की महिलाओं ने देवी भजन के साथ फिल्मी गीत गाकर उत्सव को एजाय किया। वहीं पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी या है मोहब्बत, या है जवानी गाया।

कार्यक्रम की शुरूआत में महिलाओं को स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर किया गया। फिर महिलाओं ने मिलकर चैत्र गौर की पूजा है। मंगलवार होने के कारण सभी ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। फिर सभी ने देवी के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा गए गीत दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी या है मोहब्बत, या है जवानी गाया।  इस अवसर पर सुरभि गनोदवाले, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, अर्चना दंडवते, मैथिली बक्षी, ओशिन जोशी, सोनम गनोदवाले, सुजाता निंबांनकर, मनीषा मुकादम उपस्थित रहे।

रोहिणीपुरम केंद्र में भी मना हल्दी-कुंकू

मंडल के रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने सदस्या माया देशपांडे के निवास पर हल्दी कुंकू का आयोजन किया। इसमें कंचनगंगा और रोहिणीपुरम केंद्र के उपस्थित सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और भजन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मंगला पुराणकर, राजश्री वैद्य, साधना बहिरट, अलका कुळकर्णी, प्राची गणोदवाले, प्रांजल बल्लाल, श्यामल जोशी, चित्रा बल्कि, अपर्णा जोशी, संध्या खंगन, माया देशपांडे, सुनिता वर्मा, वंदना कश्यप, रामप्यारी मिश्रा, शीतल कमाले, जया साहू, शीतल सोनी, बीना धनवाद, रीतू पांडे, कल्पना सोमनाथ, गीता सोनी व प्रांजल उपस्थित थे।