दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नेशनल एआई स्टार्टअप काम्पिटिशन में संत ज्ञानेश्वर की पूर्वी प्रथम

   - लड़कियों के लिए बनाया एआई बेस्ट  मेन्स्ट्रुएशन बेल्ट

रायपुर। एआई स्टार्टअप काम्पिटिशन के डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर जीत का परचम लहराने के बाद महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर इंग्लिस मीडियम स्कूल की छात्रा पूर्वी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बतादें कि पूर्वी साहू वर्तमान में 11वीं कॉमर्स में अध्ययनरत है। स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम में पूर्वी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पूर्वी की इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शुभकामनाएं दी और उससे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षिका अराधना लाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एआई स्टार्टअप कंपटीशन हुआ। जिसमें पूर्वी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन जूम मीटिंग में एआई स्टार्टअप के लिए जूनियर्स का एक कंपटीशन रखा गया था। जिसमें पूर्वी साहू ने बालिकाओं के लिए एक ऐसे बेल्ट का निर्माण किया जो मासिक धर्म के होने वाली परेशानियों को बड़े ही सौम्य तरीके से दूर पहचान करके तथा एक एप के द्वारा इसे कंट्रोल किया जा सकेगा।

पूर्वी साहू ने पूरा प्रस्तुतीकरण उत्कृष्ट इंग्लिश में दिया तथा बेहद प्रभावपूर्ण रहा। वहां उपस्थित सभी जनों ने पूर्वी की विशेष सराहना की तथा प्रतियोगिता में भी उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य  मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार एवं पूरा विद्यालय परिवार पूर्वी की सराहना करते हुए  गर्व की अनुभूति करता है।