दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राजेश मूणत एक विजनरी लीडर- अजय मधुकर काले

 सपने देखो, प्लान बनाओ, उस प्लान को कंप्लीट करने क्या करना है फोकस हो जाओ तो सपना पूरा पक्का होगा और ये खुद के लिए नहीं समाज राष्ट्र छत्तीसगढ़ के विकास का सपना लिए हुए व्यक्तित्व की कहानी हैं। 

 
2003 का छत्तीसगढ़ देखिए और आज का छत्तीसगढ़ देखिए। पहले 15 साल के विधायक केबिनेट मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ रमन सिंह के साथ पिता पुत्र की जोड़ी बनाकर छत्तीसगढ़ के कोनो कोनो को विकास से जोड़ दिया।जगह-जगह रास्ते, सामाजिक भवन, नहर, शिक्षा के क्षेत्र में खेल क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में देखा जाय तो कोई क्षेत्र छुटा नहीं होगा जहां विकास को नदी नहीं पहुंची हो। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, तैराकी, वाचनालय, गार्डन सब की प्लानिंग और क्रियान्वयन। सिर्फ विकास विकास विकास..मंत्री नहीं बनाए फिर भी कार्यों की गति में कोई कमी नहीं। रायपुर का पश्चिम क्षेत्र इतना ज्यादा विकसित कर दिए और 90 विधायकों में 3 साल में निधि का सर्वाधिक उपयोग
यदि किसी विधायक ने किया हो तो वो राजेश मूणत ही दिखाई देते है।
 
विजन भविष्य में क्या जरूरत होगी उसकी प्लानिंग और तैयारियां कोई कार्यक्रम को सफल करना हो तो कैसे करना है सीख सकते है राजेश भैया से। जन जन का स्वास्थ्य संकट दूर कैसे हो शिविर लगवा दिया जिसमें हजारों ने फायदा लिया एक ही परिसर में पूरे भारत के एक्सपर्ट आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एलोपैथिक डॉक्टर आ गए। निःशुल्क और सुविधा के साथ हजारों लोगों को दुआ संग्रहण करने का कार्य राजेश जी के हस्ते हो गया। जो कार्य हों सकता है उसे हा और जो नहीं हो सकता है उसे ना बोलने की स्पष्ट बाते कुछ लोगों को तकलीफ देती है लेकिन काम झुलाने की आदत कभी नहीं रही है एवं इतना अच्छा नेत्तृत्व मेहनती ईमानदार व्यक्तित्व जिंदगी में ना मिलेगा दोबारा। ऐसे ही स्वस्थ रहकर मार्गदर्शन सहयोग के साथ लोगों की प्रेरणा बने मूणत जी यही जन्मदिन की शुभकामनाएं...।
 
अजय मधुकर काले
अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल रायपुर