महाराष्ट्र मंडल की प्रतिभा नजर आएगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला LOVE होगे’ में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होने वाली शानदार रोमांटिक छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला LOVE होगे’ में महाराष्ट्र मंडल की प्रतिभाएं नजर आएगी। फिल्म के अब तक रिलीज़ 3 गीत, डोंट टच माई गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे और नैना रे नैना को अपार सफलता के साथ ही दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिल रही है। फिल्म के निर्माता, सहनिर्माता और मुख्य अभिनेता तीनों ही महाराष्ट्र मंडल की प्रतिभा है। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने तीनों सभासदों के साथ फिल्म की पूरी यूनिट को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है। और अन्य सभासदों के अनुरोध किया है कि वे फिल्म देखने जरूर जाए।
महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और फिल्म के निर्माता- निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने कहा कि फिल्म का निर्माण मेरे अकेला की नहीं मेरी पूरी टीम की मेहनत है। पूरी यूनिट ने पूरी शिद्दत और दिल से मेहनत की हैं । सभी अपने अपने तरीकों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अनुमोद फिल्मस के बैनर में बनी फिल्म मोला LOVE होगे रोमांस और रोमांच का एक अद्भुत मिश्रण है। फिल्म में जहां एक और नए कलाकारों ने अपने अभिनय की क्षमता दिखाई है वही पुराने कलाकारों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। फिल्म में इंट्रोड्यूस हो रहे हैं आयुष राजवैद्य और तिरंजलि गोस्वामी और वही फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार जाने-माने सितारे करण खान, रजनीश झांजी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, जागेश्वरी मेश्रम जैसे कलाकार भी इस फिल्म में देखने को मिलेंगे । फिल्म के गाने छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशंस में बहुत ही सुंदर तरीके से पिक्चराइज किए गए हैं।
फिल्म के गीतों को अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी, दीक्षा धनगर, दीपिका धनगर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य, सहायक निर्माता अंशी राजवैद्य हैं जो कि महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य हैं। साथ ही इस फिल्म के हीरो आयुष राजवैद्य भी महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य हैं। इसके पहले भी आयुष महाराष्ट्र मंडल के रंगमंच पर अपनी कला का जलवा बिखेर चुके हैं। महाराष्ट्र मंडल में उनके द्वारा अभिनीत सुभद्रा कुमारी की चौहान की कविता पर अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया था। महाराष्ट्र मंडल राजवैद्य परिवार और मंडल के आजीवन सदस्यों के इस नवीन कार्य इस फिल्म निर्माण के कार्य की भरपूर सराहना करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। तो देखना ना भूलें 8 मई 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी रोमांटिक फिल्म जिसका नाम है मोला लव होंगे।