दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने सिम्बॉल को पहचान किया ड्रा... म्यूजिकल चेयर का उठाया लुत्फ

- बाल संस्कार शिविर की ऑफलाइन क्लास में बच्चों में उत्साह

रायपुर। मौज मस्ती, रोचक गेम्स और खेलकूद की बात हो तो हर उम्र के लोगों में उत्साह होता है, लेकिन अगर बात बच्चों की की जाए तो उनमें बड़ों की तुलना में कही अधिक उत्साह देखा जाता है।  महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा पिछले 1 मई से शुरू किए गए ऑनलाइन और ऑफलाइन बाल संस्कार शिविर के 19वें दिन शुक्रवार 22 मई को ऑफलाइन शिविर में रोचक गेम्स, म्यूजिकल चेयर और फायरलेस कुकिंग को बच्चों ने खूब एंजॉय किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि 19वें दिन के शिविर फलाइन मोड मंडल परिसर में लगा। शिविर की शुरूआत संध्या खंगन ने बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत के साथ किया। तत्पश्चात संध्या खंगन और मंजूषा वैशम्पायन ने बच्चों को हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करवाया। शिविर में आने वाले कई बच्चे ऑनलाइन शिविर में भी भाग लेते हैं, इसलिए बच्चों को हनुमान चालीसा कंठस्थ हो गया है।

आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि बच्चों ने सबसे अधिक एंजॉय सिम्बॉल वाले गेम का किया। सभासद रचना ठेंगड़ी पिछले सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी बच्चों के लिए रोचक गेम लेकर आई थी। उन्होंने एक शीट पर साइंस, इमोजी, स्पेशल सिम्बॉल ड्रा किया था। बच्चों को दो ग्रुप में बांटकर एक-एक ग्रुप के एक-एक सदस्य को अपनी शीट दिखाई। फिर बच्चों को उन सिम्बॉल को बोर्ड पर ड्रा करना था। बच्चों ने इस खेल में उत्सुकता दिखाई। कुछ बच्चे सिम्बॉल भूल जाते तो फिर जाकर उसे देखकर आते। बच्चों ने इसे खूब एंजॉय किया।

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि तीसरे चरण में बच्चों को वर्षा चोपकर और आस्था काले द्वारा म्यूजिकल चेयर का गेम खिलाया गया। जिसमें अलग-अलग राउंड में बच्चों को कभी स्टैचू बनकर, कभी रिवर्स में, कभी आंख बंदकर तो कभी डांस करते हुए चेयर के चारो ओर दौड़ लगाना था। इस खेल में आरव जोशी विजेता रहे।  इसके बाद अंत में फायरलेस कुकिंग सेगमेंट में खाने से पहले बच्चों को सभासद चारूशीला देव ने भोजन मंत्र  कराया और उसका अर्थ भी समझाया। फिर सभासद अक्षदा पंडित ने फायरलेस कुकिंग के तहत बच्चों को पानी पुरी का आलू मसाला बनाया सिखाया। बच्चों ने पानी पुरी खुब बनाकर खाया। पानी पुरी को बच्चों ने खूब एंजॉय किया।