दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मैं अनिकेत हूं... कोर्ट रूम ड्रामा.. रायगढ़ में ब्लैक आउट, अंधड़ बारिश के बाद आबाद रहा आडिटोरिटम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की चर्चित और सफल नाट्य प्रस्तुति हिंदी ड्रामा ‘मैं अनिकेत हूं’ ने इस बार अंधड़, बारिश और ब्लैक आउट के बीच रायगढ़ के दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 30 मई को रायगढ़ के जिंदल आडिटोरियम में मंचित नाटक मैं अनिकेत हूं ने रायगढ़ के दर्शकों के मन में यह सवाल छोड़ दिया कि आखिर कोर्ट रूम में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा वह व्यक्ति अनिकेत हैं या शशिकांत जाधव....। 

शनिवार 30 मई की शाम रायगढ़ शहर के बदलते मौसम के बीच किसी ने यह कल्पना नहीं की थी कि हिंदी ड्रामा मैं अनिकेत हूं को देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे। तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश के बीच करीब 500 दर्शकों की उपस्थिति यह साबित करती रही है  रायगढ़ जैसे शहर में भी नाटक को लेकर दर्शकों का रूझान बरकरार है। करीब 80 मिनट के इस नाटक में केंद्रीय पात्र अनिकेत (शशि वरवंडकर) ने प्रारंभ से लेकर अंत तक अपने संवादों को दर्शकों को बांधे रखा।  शशि वरवंडकर, जिन्होंने निर्देशन और अभिनय दोनों किया, पूरी प्रस्तुति के केंद्र में रहे। उनकी आंतरिक बेचैनी, आवाज़ का कंपन और आँखों की भाषा नाटक की आत्मा बन गई। चेतन दंडवते (वकील भारद्वाज) ने तर्क और संवादों में गहराई दिखाई, जबकि डॉ. अनुराधा दुबे (मीनाक्षी) ने अपनी सहजता और भावनात्मक नियंत्रण से दृश्य को जीवंत रखा। रविंद्र ठेंगड़ी (धर्मा) ने अपनी सादगी और संतुलित अभिनय से मंच को स्थिरता दी। भारती पलसोदकर के मराठी-हिंदी संवादों ने नाटक में गर्माहट भरी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं रोटरी स्टील सिटी के अस्टिटेंट गवर्नर विजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक 3261 के डीएसजी सुशील रामदास अग्रवाल, जिंदल स्कूल के प्राचार्य आरके त्रिवेदी, जिंदल स्टील के ईवीपी संजीप चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया। कार्यक्रम के पूर्व दर्शकों को संबोधित करते हुए एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि तेज अंधड़ और बारिश के चलते पूरे शहर की लाइट गुल है, उसके बाद भी इस आडिटोरियम में लोगों की इतनी अधिक उपस्थिति यह बता रही है कि रायगढ़ शहर में रंगमंच और नाटकों के प्रति लोगों का प्रेम अभी भी जिंदा है।

मुख्य अतिथि शशि मोहन सिंह ने जो स्वयं भी एक कलाकार के रूप में कई फ़िल्मों एवं नाटकों में अभिनय कर चुके हैं ने भी अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए रोटरी स्टील सिटी की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। 

कार्यक्रम पश्चात सभी कलाकारों का परिचय दर्शकों से कराया गया। रोटरी क्लब स्टील सिटी ने इस मोके पर सभी कलाकारों को सम्मानित अतिथियों के हाथों से मेमोंटो देकर सम्मानित किया। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को भी क्लब द्वारा मैमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व महाराष्ट्र मित्र मण्डल रायगढ़ व पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने भी कलाकारो को सम्मानित किया गया।  आभार प्रदर्शन क्लब के अध्यक्ष रोटे कमलेश अग्रवाल ने किया, जिसमे सभी का आभार करते हुए मुख्य रूप से जिंदल स्टील व जिंदल स्कूल का विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर क्लब की तरफ़ से रोटे डॉ सतीश, संतोष नायर, सतोष टिबरेवाल, प्रीतपाल टुटेजा, जीएस नरेड़ी, दीपक अग्रवाल, संजय तायल, अतुल रतेरिया, पवन अग्रवाल, आकाश पुरसेठ, नरेश अग्रवाल, प्रवीण बंसल, मनोज बंसल, अजय अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुनील गुप्ता, अरविंद गर्ग, गौरव अग्रवाल, महेश अग्रवाल, नवीन जैन, प्रवीण गोयल, संदीप बंसल, संजय अग्रवाल, संजय बेरीवाल, सतीश अग्रवाल, विनय केडिया, विवेक अग्रवाल का भी विशेष सहयोग रहा।