महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों, मंडल कार्यालय और सियान गुड़ी में हुआ चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओऱ से हर शनिवार होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी उल्लास के साथ किया गया। सरोना, चौबे कॉलोनी, अमलीडीह, शंकर नगर महिला केंद्र के साथ मंडल कार्यालय और सियान गुड़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि सरोना केंद्र के वालफोर्ट सफायर सोसायटी में सदस्या सविता रैच के निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान छोटी बालिका सान्वी संगवई ने हनुमान चालीसा बोलकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कल्पना राय, सुरेखा पाठक, मनदीप कौर, जयंती मोहंती, जयश्री ढेकणे, शुभा गोवर्धन, मीना नवरे, पुष्पांजली पाणीग्रही, सुप्रिया सिंग, सुसीला पारिथी, अपर्णा भट्ट और सविता रैच उपस्थित थीं।

इसी तरह अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में चालीसा पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले विशेष रुप से उपस्थित थीं। पाठ के दौरान अपर्णा देशमुख, प्रेरणा मोरे, प्रेरणा सप्रे, फुलझेले, अर्चना धर्माधिकारी, शोभा सोनाये, अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, प्रिती टोमे व सरिता फडके उपस्थित रहीं। वहीं शंकर नगर केंद्र द्वारा किए गए पाठ में अनुराधा, मंजु, सुधा, आशा, पारु, अल्का, ममता, विनीता व अरुणा उपस्थित थे। इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, सुषमा आप्टे, गौरी क्षीरसागर, प्राची डोनगंवाकर, अवंती अग्निहोत्री, अर्चना मुक़ादम, माधुरी डबली और सुनीता बक्शी उपस्थित थी।

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह मंडल कार्यालय में भी मेस स्टाफ ने शनिवार का काम की व्यस्तता के बीच हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान सुनीता तांडी, हेमिन साहू, जामबाई यदु, सुधा साहू, नीता खडतकर, गायत्री साहू, रेखा शेंडे उपस्थित थीं। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में प्रबंधक मनीष देसाई, डॉ ओसी बिसेन, केके पाठक, लखन लाल साहू ने पाठ किया।
