दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल की एजीएम 31 मई को

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल की विशेष साधारण सभा रविवार 31 मई की सुबह 9 बजे आयोजित की गई है। मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि विशेष साधारण सभा में संविधान संशोधन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
 
उक्त सभा के समाप्त होते ही तत्काल वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) होगी। मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के मुताबिक एजीएम में वित्तीय वर्ष के आय- व्यय का ब्यौरा, आगामी बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सालभर हुई गतिविधियों और कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी जाएगी। साथ ही महाराष्ट्र मंडल के दिवंगत सभासदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।