दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मॉडर्न कबड्डी को "ग्लोबल कबड्डी" बनाने पर दिया जोर... विजयवाड़ा में हुई फेडरेशन की बैठक

रायपुर। मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया की तीन दिवसीय चौथी जनरल बॉडी मीटिंग विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश में 29 मई से 31 मई 2026 तक संपन्न हुई। बैठक में शामिल महाराष्ट्र मंडल के सभासद और खेलकूद समिति के ओपी कटारिया को मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन को एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर चुना गया। बैठक में महाराष्ट्र मंडल के सदस्य पवन ओगले भी शामिल हुए।

जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन मॉडर्न कबड्डी एसोसिएशन आंध्र प्रदेश की ओर से किया गया था। मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष आनंद साहू और फाउंडर एवं जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर के. रामा. रेड्डी गारू के द्वारा बैठक का संचालन किया गया।

डा. सी.एच.राजा राव वाइस प्रेसिडेंट एवं टेक्निकल डायरेक्टर ने मॉडर्न कबड्डी खेल के नियमों एवं ग्राउंड के बारे में तकनीकी जानकारी विभिन्न राज्यों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी कोच एवं निर्णायकों को विस्तृत जानकारी  दी।  मीटिंग में छत्तीसगढ़ के ओपी कटारिया को मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन को एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर चुना गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न कबड्डी को "ग्लोबल कबड्डी" बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना ,ओडीशा पांडिचेरी ,केरला ,तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों ने भाग लिया।