दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अधिक मास पर रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने चालीसा पाठ कर किया दीपदान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम महिला केंद्र की महिलाओं ने मंगलवार, 2 जून को अधिक मास के उपलक्ष्य पर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर दीपदान किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी-कुंकू से किया गया। वहीं महिलाओं ने मराठी भजनों का गायन कर आयोजन को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

रोहिणीपुरम केंद्र की साधना बहिरट ने बताया कि अधिक मास के उपलक्ष्य पर केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन केंद्र की सदस्या संध्या खंगन के निवास पर किया गया। बैठक का आयोजन संध्या खंगन, सोनाली कुलकर्णी और अनिता लांगे ने किया था। बैठक का प्रारंभ महिलाओं के स्वागत के साथ किया गया। सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी-कुंकू लगाकर और दीपदान कर किया गया।

साधना ने आगे बताया कि इसके बाद सभी महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात मऱाठी और हिंदी भजनों का गायन किया गया। भजनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भक्तिरस में डूबो दिया। तत्पश्चात सभी ने फिल्मी गीतों पर आधारित शानदार अंताक्षरी खेली।

संध्या खंगन ने बताया कि हिन्दू धर्म में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के दौरान दीपदान करने का अत्यंत आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस पवित्र माह में नियमित रूप से शाम के समय घी या तिल के तेल का दीपक जलाने और दान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं और तीव्र दरिद्रता का नाश होता है। इसी के चलते आज की बैठक में सभी ने दीपदान किया।

बैठक में छाया अंजनकर, जयश्री गायकवाड़, विशाखा पोगडे, मीरा कुपटकर, प्राची गणोदवाले, मंगला पुराणकर, अलका कुळकर्णी, जयश्री भूरे, श्यामल जोशी, अचला मोहरीकर, अपर्णा वराडपांडे, संध्या खंगन, अनिता लांगे,  रचना ठेंगड़ी, सोनाली कुळकर्णी, रीतु बहिरट, साधना बहिरट, अपर्णा जोशी, शीतल कांबलकर, वीणा वंडलकर, स्मिता बल्कि, राजेश्री वैद्य, अनुभा साडेगांवकर, अर्चना कश्यप  और श्रेया टल्लू  उपस्थित थीं।