शिवाजी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए समितियों का गठन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, 6 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनास्थ प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। आय़ोजन की तैयारी को लेकर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने विभिन्न समितियां बनाकर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के साथ रायपुर महापौर भी उपस्थित रहेंगी। मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों व विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं की बैठक में अनेक समितियां गठित की गईं। कार्यक्रम को गरिमामय और भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों के सुझाव भी बैठक में लिए गए। बैठक में स्वागत समिति, बैठक व्यवस्था समिति, स्टेज समिति, प्रतिमा अनावरण समिति, चित्र प्रदर्शनी समिति, रंगोली समिति, नाश्ता समिति, पार्किंग- ट्रैफिक समिति सहित अनेक समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक व्यवस्थाः मालली मिश्रा, अंकिता किरवई, अपर्णा देशमुख, डा. शुचिता देशमुख, श्यामल जोशी, रश्मि गोवर्धन, सुमीत मोड़क
स्टेज व्यवस्थाः रेणुका पुराणिक, वैभव बर्वे, कांचन पुसदकर मानसी विठालकर
लाइट एवं माइक व्यवस्थाः पारितोष डोनगांवकर और नवीन देशमुख
नाश्ता व्यवस्थाः नमिता शेष, आस्था काले, अंजली काले, सृष्टि दंडवते, पिपंले कालू, अनुराधा शिवळकर, संध्या खंगन।
रंगोली और सजावट शेखर क्षीरसागर, अक्षता पंडित,
अतिथि नाश्ता व्यवस्थाः अंकिता किरवाई, अंजली काले और अनिता लांगे।